Lucknow News यूपी की राजधानी लखनऊ में कक्षा छह में पढने वाले मासूम छात्र की कार्डिक अरेस्ट से मौत हो गई. जिससे परिवार का रो रोकर हाल बेहाल है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की : लखनऊ के माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में शविवार को छठवीं के छात्र की कार्डियों अरेस्ट से मौत हो गई. परीक्षा के दौरान अचानक छात्र बेहोश हो गया था. जिस पर शिक्षक उसे गंभीर हालत में बीआरडी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टर्स की टीम ने छात्र को सीपीआर देने की कोशिश की. मगर, छात्र रिकवर नहीं हुआ. डॉक्टर्स के छात्र की कार्डियों अरेस्ट से डेथ डिक्लेयर कर दी. जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
इस बारे में बीआरडी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष शुक्ला का कहना कि स्कूल प्रशासन अपने साथ छात्र को बेहोशी की हालत में लेकर आए थे. मगर, उसे बचाया नहीं जा सका.

माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज प्रशासन ने बताया कि संस्थान में यूनिट टेस्ट-2 की परीक्षा चल रही हैं. जिसमें कक्षा 6-सी का छात्र अमेय सिंह पुत्र संदीप सिंह भी विद्यालय में परीक्षा दे रहा था. अमेय सिंह ने परीक्षा समाप्त करने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिका कक्ष निरीक्षका को जमा की. इसके बाद तुरन्त बाद अपनी सीट पर गया. जहां पर अचानक से बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद कक्ष निरीक्षका ने विद्यालय आफिस व अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों इस घटना की सूचना दी. इस पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर अमेय सिंह को कक्षा से विद्यालय के प्राथमिक उपचार कक्ष में ले आए. उसे प्राथमिक उपचार जैसे सी. पी.आर देना प्रारम्भ किया. बिना विलम्ब किए विद्यालय के पास सिविल अस्पताल ले गए. जहां इमरजेंसी में डॉक्टर्स ने अमेय सिंह को देखा. उपचार प्रारम्भ किया. मगर, उपचार के दौरान ही डॉक्टर्स की टीम ने अमेय सिंह को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स ने बताया कि छात्र की मौत की वजह कार्डियों अटैक है.
