IIHP News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP) की आगरा यूनिट का चुनाव बुधवार को हुआ. जिसमें (IIHP News) आगरा यूनिट का अध्यक्ष डॉ. एचपाल, उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत और महासचिव डॉ. ओमकार सिंह जादौन के साथ ही अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्य चुने गए.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
IIHP News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP) की आगरा यूनिट का चुनाव बुधवार को हुआ. IIHP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह और IIHP की स्टेट बॉडी उपाध्यक्ष डॉ. अशोक वार्ष्णेय की देख रेख में चुनाव हुआ. जिसमें (IIHP News) आगरा यूनिट का अध्यक्ष डॉ. एचपाल, उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत और महासचिव डॉ. ओमकार सिंह जादौन के साथ ही अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्य चुने गए. इसके साथ ही IIHP की आगरा यूनिट की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें डॉक्टर्स ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.

बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP) की आगरा यूनिट का चुनाव फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया. जिसमें IIHP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह और IIHP की स्टेट बॉडी उपाध्यक्ष डॉ. अशोक वार्ष्णेय की देशरेख में IIHP की आगरा यूनिट के अध्यक्ष डॉ. नाहर सिंह ने सर्वसम्मति से संपन्न कराया.
IIHP News: उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह व डॉ. राजेन्द्र सिंह (Vice President Dr. Harendra Singh and Dr. Rajendra Singh)
IIHP की आगरा यूनिट के अध्यक्ष डॉ. एचपाल, उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत, महासचिव डॉ. ओमकार सिंह जादौन, सहसचिव डॉ. श्रीमती गीता सिंह, डॉ. विनय जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. ओपी मित्तल, साइंटिफिक कमेटी चेयरमैन डॉ. विजय सिसौदिया के अलावा कार्यकरिणी सदस्य डॉ. सुनील झा, डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. नर्मदा शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. धीरेन्द्र सिंह और डॉ. अनिल वर्मा को चुने गए हैं.

IIHP News: होली मिलन में खूब उडा गुलाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP) की आगरा यूनिट का होलीमिलन समारोह भी आयोजित हुआ. जिसमें डॉक्टर्स ने एक दूसरे को गुलाल और रंग से तिलक लगा करके फूलों से होली खेली. डॉक्टर्स ने एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ मोहित सतसंगी समेत अन्य डॉक्टर्स मौजूद रहे.