यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।
यह श्लोक अथर्ववेद का है. जिसका अर्थ है कि, जहाँ पर नारी की पूजा होती है. वहाँ, देवता निवास करते हैं. और जहाँ नारी की पूजा नहीं होती है. उनका सम्मान नही होता है. वहाँ किए गए समस्त अच्छे कर्म निष्फल होते हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर mobycapsule.com की अनूठी पेशकश है. हम अपने पाठकों को बताने जा रहे हैं कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना कब से शुरू हुआ था. इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है. इसके साथ ही विश्व में कौन कौन से देश हैं, जहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर अवकाश रहता है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर दुनियांभर में महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकार के रूप में मनाया जाता है. आज महिलाएं नभ, जल और थल में अपने हौसले की कामियाबी की इबरारत रख रही हैं.
यूं हुई थी महिला दिवस की शुरुआत
बात सन 1908 की है. तब अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक मजदूर आंदोलन में शामिल करीब 15000 कामकाजी महिलाओं ने मार्च निकाला था. कामकाजी महिलाओं ने अपने मतदान के अधिकार के साथ ही नौकरी में काम के घंटे कम करने और वेतनमान बढ़ाया जाने मांग की थी. महिलाओं की बुलंद आवाज तब तत्कालीन सरकार तक पहुंची. आंदोलन के एक साल बाद सन 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की. इसके बाद उसी साल यूनाइटेड स्टेट्स में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को मनाया गया था. इसके बाद कोपेनहेगन में सन 1910 में जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला ऑफिस की लीडर क्लारा ज़ेटकिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाने का विचार रखा. तब 17 देशो की 100 से ज्यादा महिलाओ की एक कांफ्रेंस में इस सुझाव पर सहमती बनी थी. तब से ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) की शुरू हुआ. तब इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलवाना था. तब 19 मार्च 1911 को पहली बार आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया गया. सन 1913 से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है.
‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर’ थी पहली थीम
यूनाइटेड स्टेट्स में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था. वैसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) को आधिकारिक मान्यता सन 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दी. इससे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) की एक थीम निर्धारित होनी लगी. सन 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर’ रही थी.
सन 2022 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम
सन 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना’ थी. अब इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है. इसमें पर्पल रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है. हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन देशों में रहता है अवकाश
समय के साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता बढती गई. दुनियां में तमाम ऐसे देश ह हैं, जहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अवकाश दिया जाता है. यह देश अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, कंबोडिया, रूस, बेलारूस, युगांडा और यूक्रेन समेत और अन्य देश हैं.