UPORTHOCON-2026: आगरा में आगरा ओर्थोपेडिक सोसायटी और यूपी ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय 50th UPORTHOCON 2026 (Golden Jublee) का आयोजन किया जा रहा है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
UPORTHOCON-2026: उत्तर प्रदेश के आगरा में देशभर के अस्थि रोग विशेषज्ञ जुटेंगे. जो आगरा ओर्थोपेडिक सोसायटी और यूपी ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तीन दिन तक आयोजित 50th UPORTHOCON 2026 (Golden Jublee) में मंथन करेंगे. UPORTHOCON 2026 की Golden Jublee में विशेषज्ञ अस्थि रोग में नई नई तकनीकि के बारे में व्याख्यान के साथ ही केस स्टडी भी प्रस्तुत करेंगे. आगरा के लिए गौरव की बात यह है कि यूपी ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की पहली कांफ्रेंस भी आगरा में हुई थी. अब 50th UPORTHOCON 2026 (Golden Jublee) आयोजित की जा रही है. इसके साथ ही कान्फ्रेंस में 20 फरवरी को Robotic Knee Replacement एवं कंधे की हडडी के नये इम्प्लाट की वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी मंगलवार शाम एक होटल में प्रेसवार्ता में आयोजन कराने वाले पदाधिकारियों ने दी.
UPORTHOCON-2026 के आयोजन अध्यक्ष डॉ. अरून कपूर ने बताया कि आगरा में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक 50th UPORTHOCON-2026 का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही देश भर से लगभग 800 से 1000 अस्थि रोग विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे. UPORTHOCON-2026 के आयोजन सचिव व एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल ने बताया कि UPORTHOCON-2026 में देशभर से आने वाले विशेषज्ञ नई नई तकनीकि के बारे में जानकारी देंगे. इसके साथ ही व्याख्यान होंगे. जिसमें Lectures के साथ ही Case Based Disscussion होंगे.
आगरा में हो रही 50th UPORTHOCON-2026
UPOA के President डॉ. पीयूष कुमार मिश्रा और President Elect डॉ. सन्तोष सिंह ने बताया कि आगरा में ही पहली UPORTHOCON हुई थी. इसके लिए आगरा ही 50th UPORTHOCON-2026 के आदर्श स्थान है. UPOA के Secretary डॉ. अमित जैसवाल ने बताया कि आगरा अपनी समद्ध सांस्कतिक विरासत और ताजमहल के लिये दुनिया भर में जाना जाता है. इसलिए, यहां पर 50th UPORTHOCON-2026 का आयोजन किया जा रहा है. जिससे ये आयोजन यादगार बनाया जा सके. आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल और सचिव डॉ. अनुपम ने बताया कि आगरा के लिये अति हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश ओर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की पंचासवी कान्फ्रेंस 50th UPORTHOCON-2026 (Golden Jublee) का आयोजन करने का हमें अवसर मिला है. जोकि, आगरा के लिये ऐतिहासिक विषय है.
पीजी स्टूडेंट के Paper and Poster Presentation
UPOA के 50th UPORTHOCON 2026 के कान्फ्रेंस सयोजक डॉ. अशोक विज और डॉ. संजय धवन ने बताया कि 50th UPORTHOCON-2026 कान्फ्रेंस में प्रतिभाग करने वाले विशेषज्ञ यहां पर अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे. जिसका मुख्य उददेश्य हडडी के उपचार में नयी नयी तकनीकों से चिकित्सकों एवं अध्ययनरत छात्रों को मार्गदशित करना है. आयोजन सांइटिफिक चेयरमेन डॉ. बृजेश शर्मा और सह-सचिव डॉ. विवेक मित्तल ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत लगभग 200 पीजी छात्रों द्वारा भी Paper and Poster Presentation किये जायेगें. जिससे अध्ययनरत पीजी छात्रों को लाभ प्राप्त होगा.
इनका विशेष योगदान
50th UPORTHOCON-2026 के आयोजन सचिव डॉ. अमृत गोयल ने बताया कि 50th UPORTHOCON 2026 में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के डॉ. केएस दिनकर, डॉ. रजत कपूर, डॉ. रविकान्त, डॉ. मयूर गुप्ता भी का विशेष योगदान देगें. प्रेसवार्ता में आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के संरक्षक वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. अनूप खरे, डॉ. अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे.
