आगरा/झांसी/ वाराणसी/श्रीगंगानगर/नई दिल्ली.
Weather Update: यूपी में नौतपा ठंडा (Weather Update) निकल गया. मगर, अब ब्रज क्षेत्र प्रचंड गर्मी से धधक रहा है. यूपी में सोमवार को आगरा सबसे गर्म जिला है तो देश में आगरा दूसरे नंबर पर रहा. अधिकतम तापमान की बात करें तो आगरा इस सीजन में सबसे अधिक तापमान रहा. आगरा और झांसी का सोमवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि, देश का सबसे अधिक तापमान (Weather Update) वाला जिला राजस्थान का श्रीगंगानगर रहा. श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जिससे ही देश में आगरा और झांसी दूसरे सबसे गर्म जिले रहे हैं. हालात ऐसे थे कि धूप में एक मिनट भी खड़ा होना मुश्किल है. दोपहर 12 बजे के बाद सडकों पर सन्नाटा पसर गया था.
देश के टॉप-5 सबसे जिले
| जिले का नाम | अधिकतम तापमान |
| श्रीगंगानगर, राजस्थान | 7.4 डिग्री सेल्सियस |
| बीकानेर, राजस्थान | 46.0 डिग्री सेल्सियस |
| बाड़मेर, राजसथान | 45.9 डिग्री सेल्सियस |
| आगरा, उत्तर प्रदेश | 45.9 डिग्री सेल्सियस |
| झांसी, उत्तर प्रदेश | 45.9 डिग्री सेल्सियस |
बता दें कि बीते दिनों से आगरा और आसपास के जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही थी. ब्रज की बात करें तो सोमवार को मथुरा में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार व बुधवार को न्यूनतम तापमान और ज्यादा बढ़ेगा. अभी दो दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है. इसके साथ ही 13 जून को धूल भरी आंधी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. आगरा के आसपास के जिलों की बात करें तो फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.
सड़क, पार्क और बाजारों में सन्नाटा
आगरा के साथ ही मथुरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य अधिकतम तापमान वाले जिलों में भीषण गर्मी की वजह से सोमवार को लोगों को घरों में कैद कर दिया. हालात ऐसे रहे कि सुबह दस बजे के बाद ही शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर बाजारों तक कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर गया. जरूरी कार्य वाले ही घरों से बाहर निकले. इसके साथ ही आगरा में पार्कों में खेलने वाले बच्चों की संख्या भी घट गई. ताजमहल पर गर्मी की वजह से छह से अधिक पर्यटक की तबियत बिगड़ी. पंखे और कूलर गर्मी के आगे फेल होते दिखे.
यूपी के टॉप-5 गर्म जिले
| जिले का नाम | अधिकतम तापमान |
| आगरा | 45.9 डिग्री सेल्सियस |
| झांसी | 45.9 डिग्री सेल्सियस |
| कानपुर | 44.4 डिग्री सेल्सियस |
| वाराणसी | 43.8 डिग्री सेल्सियस |
| प्रयागराज | 43.8 डिग्री सेल्सियस |
क्या न करें
● बासी और ज्यादा तैलीय-मसालेदार खाना न खाएं.
● बर्फ वाला बहुत ठंडा पानी या शरबत तुरंत न लें.
● खाली पेट धूप में न जाएं.
● खुले में रखा कटा फल या खाद्य न लें.
● कैफीन और शराब का सेवन न करें.
● गर्म मौसम से अचानक ठंडे और ठंडे से गर्म में न जाएं.
गर्मी में क्या करें
● खूब पानी पिएं.
● सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें.
● छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ लें.
● दोपहर 12 से 5 बजे के बीच बाहर न निकलें.
● तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि ताजे फल खाएं.
● पंखा,कूलर, एसी के साथ कमरे में नमी बनाए रखें.
● गर्म और भारी भोजन से बचें.
चार दिन हीटवेव का अलर्ट, रहें सावधान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से गुरुवार तक भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. जिसमें दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास या अधिक रहेगा. 14 जून के बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है.
