Agra Mega Free Health Camp: आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेगा स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग, बाल रोग, बाल शल्य चिकित्सा, मेडिसिन एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों की सेवाएँ मिलेंगी.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Agra Mega Free Health Camp: उत्तर प्रदेश के आगरा में खंदारी बाइपास पर स्थित सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 25 अक्टूबर यानी रविवार को मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (Agra Mega Free Health Camp) लगेगा. जनहित में संस्थान ने ये निर्णय लिया है. जिसका उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना, बीमारियों की समय पर पहचान के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में डॉ. राहुल देव शर्मा, डॉ. पवन राजपूत, डॉ. नवनीत गुप्ता एवं हॉस्पिटल के यूनिट हेड रिजवान हुसैन ने जानकारी दी. सभी ने जनता से अपील की है कि आमजन से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर चिकित्सक से परामर्श का लाभ उठाएं.

पांच प्रमुख विभागों में मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
डॉ. राहुल देव शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में पांच प्रमुख विभाग की ओर से शिविर लगाया जा रहा है. जिसमें नेत्र रोग विभाग (Eye Care) की ओर से मरीजों की आंखों की जांच एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श दिया जाएगा. इसके साथ ही बाल रोग विभाग (Pediatrics) के विशेषज्ञ यहां पर आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सामान्य बाल रोगों से संबंधित परामर्श देंगे. इसके साथ ही बाल शल्य चिकित्सा विभाग (Pediatric Surgery) की ओर से बच्चों में सर्जरी से संबंधित समस्याओं एवं जन्मजात विकारों के लिए विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा. इसके साथ ही मेडिसिन विभाग (Medicine) की ओर से सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं एवं वयस्कों के रोगों के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा. शिविर में फिजियोथेरेपी विभाग (Physiotherapy) के एक्सपर्ट भी शारीरिक दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई तथा पुनर्वास से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे.
शिविर में मिलेंगी ये निःशुल्क सुविधाएं
डॉ. पवन राजपूत ने बताया कि मेगा शिविर में पंजीकृत मरीजों को पांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी. डॉ. पवन राजपूत और डॉ. नवनीत गुप्ता ने भी स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया. कहा कि नागरिकों से शिविर में भाग लेने की अपील है.
- विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श।
- निःशुल्क ब्लड शुगर जाँच।
- निःशुल्क आँखों की जाँच।
- निःशुल्क ब्लड प्रेशर (BP) जाँच।
समय पर जांच और सही परामर्श है स्वस्थ जीवन की कुंजी
डॉ. राहुल देव शर्मा ने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उचित चिकित्सकीय परामर्श कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बच्चों में जन्मजात समस्याओं, सर्जरी की आवश्यकता वाली स्थितियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे शिविर लोगों को सही विशेषज्ञ तक पहुँचने और समय रहते उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं. हॉस्पिटल के यूनिट हेड रिजवान हुसैन ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. हॉस्पिटल का प्रयास है कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से परामर्श और आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
शहरवासियों से विशेष अपील
सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और इस मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं. शिविर में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा. इसके लिए
पंजीकरण एवं संपर्क और अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें.

