विश्व प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन और होम्योपैथ डॉ. जसवंत पाटिल रहे. उन्होंने रविवार को आयोजित वेबिनार में “होम्योपैथी अंडर द लेंस” विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया.
आगरा.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजीशियन्स (Indian Institute of Homoeopathic Physicians) उप्र और आईआईएचपी की आगरा यूनिट की ओर से एक वेबिनार किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन और होम्योपैथ डॉ. जसवंत पाटिल रहे. उन्होंने रविवार को आयोजित वेबिनार में “होम्योपैथी अंडर द लेंस” विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया. जिसमें देश के अलग अलग राज्यों और जिलों से होम्योपैथी के चिकित्सक शामिल हुए.

बता दें कि आईआईएचपी, उत्तर प्रदेश और आगरा इकाई की ओर से आयोजित वेबिनार में मशहूर चेस्ट फिजिशियन और होम्योपैथ डॉ. जसवंत पाटिल मुख्य वक्ता रहे. उन्होंने “होम्योपैथी अंडर द लेंस” विषय पर एक व्याख्यान दिया. जिसमें उन्होंने होम्योपैथी में चल रहे शोधों को विस्तार से समझाया. अपने नैदानिक अनुभवों (Clinical experiences) को साझा किया और ‘संकलित दृष्टिकोण’ (Integrated approach) को चिकित्सा जगत के लिए सबसे अच्छा रास्ता बताया. उन्होंने मानव कल्याण के लिए चिकित्सा की सभी पद्धतियों के चिकित्सकों से मिलकर काम करने की अपील भी की.

वेबिनार के मुख्य संयोजक आईआईएचपी के मुख्य समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि आईआईएचपी ऐसी लाभकारी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है. भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस वेबिनार की मेजबानी आईआईएचपी-यूपी की कार्यकारी सदस्य डॉ. रचना श्रीवास्तव द्वारा की गई. वेबिनार में बड़ी संख्या में छात्रों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया. वेबिनार में के अंत में डॉ. जसवंत पाटिल ने कई प्रश्नों के उत्तर दिए.
आईआईएचपी-यूपी के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे आयोजन से होम्योपैथी के चिकित्सकों को अच्छी जानकारी मिलती है. आईआईएचपी-यूपी के महासचिव डॉ. अंबुज शुक्ल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और सराहनीय पहल के लिए आगरा इकाई की प्रशंसा की.

