आगरा, उत्तर प्रदेश.
International Homeopathic Conclave; इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस और ZIMS होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैदराबाद की ओर से हैदराबाद में इंटरनेशनल होम्योपैथिक कॉन्क्लेव हुआ. जिसमें देश और विदेश से होम्योपैथी के विशेषज्ञ आए. इंटरनेशनल होम्योपैथिक कॉन्क्लेव में तमाम बीमारियों में होम्योपैथी से उपचार पर चर्चा की गई. जिसका उद्घाटन केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान केंद्र के डॉयरेक्टर डॉ सुभाष कौशिक ने किया था. इसके साथ ही कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने वीडियो संदेश से संबोधित किया. जिसमें उन्होंने International Homeopathic Conclave में आये सभी विशेषज्ञ और छात्राओं को शुभकामाएं दी. इसके साथ ही आयोजकों को बधाई दी. कहा कि आगे आने वाला समय स्वास्थ्य के क्षेत्र में होम्योपैथी बेहतर विकल्प साबित होगा. यह जानकारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन व इंटरनेशनल होम्योपैथिक कॉन्क्लेव के मीडिया एवं पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने दी.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल कॉन्क्लेव (International Homeopathic Conclave) में देश विदेश से करीब 1500 से अधिक होम्योपैथिक फिजिशियंस, छात्र, छात्राएं और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया. जिसमें होम्योपैथी के क्षेत्र में नए नए शोध पत्र एवं अन्य जानकारियों से सभी को अवगत कराया. इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस की साइंटिफ कमेटी के चेयरमेन डॉ मुक्तिंदर सिंह एवं आयोजन समित अध्यक्ष डॉ. एमए राव ने डॉ राजेन्द्र सिंह को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया.
International Homeopathic Conclave सकुशल संपन्न
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस के पद्मश्री डॉ. वीके गुप्ता, आयोजन समित अध्यक्ष डॉ. एम राव, सचिव डॉ. महेश पगड़ाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केएस एस शिवमूर्ति और JIMS के डॉयरेक्टर, प्रिसिपल, वाइस प्रिंसिपल, फैकल्टी मेंबर आदि ने प्रतिभाग किया. इंटरनेशनल कॉन्क्लेव के सकुशल संपन्न होने पर सभी आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
