Hypertension: लखनऊ पीजीआई समेत देश के बड़े अस्पतालों ने 28 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 41,370 लोगों पर रिसर्च किया है. जिसमें 30 फीसदी लोगों में हाइपरटेंशन की बीमारी मिली है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश.
Hypertension: देश में हर तीसरा भारतीय हाईपरटेंशन से पीड़ित है. इतना ही नहीं, शहर के युवाओं में ग्रामीणों के मुकाबले उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा है. जिसकी सबसे बड़ी वजह तनाव, बिगड़ी जीवन शैली, बाजार के खानपान की लत और मोटापा को हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं. हाल में पीजीआई लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद के डॉक्टर्स के 41370 लोगों में पर किए गए शोध में खुलासा हुआ है. रिसर्च में यूपी, दिल्ली, उत्तराखण्ड, बिहार,झारखण्ड समेत 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों से सैंपल लिए गए थे.
लखनऊ पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर बताते हैं कि दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एचके चोपड़ा के निर्देशन में देश भर में ‘हाईपरटेंशन हराओ : बीपी सही करो’ अभियान शुरू किया. जिसमें ही लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया. यह अभियान अक्तूबर 2023 से अक्तूबर 2024 के बीच चलाया गया था. जिसमें खुलासा हुआ कि अभियान में जिले गए सैंपल में 29.8% लोग हाईपरटेंशन से ग्रसित मिले हैं. जिसकी वजह से उसकी दिल की धड़कन बढ़ी थीं. जिसमें 33.2% पुरुष और 27.2% महिलाएं शामिल रहीं.
उत्तर भारत में सर्वाधिक 80.2% लोगों में मिला उच्च रक्तचाप
लखनऊ पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर बताते हैं कि इस रिसर्च में 18 से 30 वर्ष के 30% युवा व 31 से 50 वर्ष के लोगों में 65% इसकी जद में हैं. उत्तर भारत में सर्वाधिक 80.2% लोगों में उच्च रक्तचाप मिला है. यह रिसर्च अन्तरराष्ट्रीय जर्नल कार्डियोलॉजी रिसर्च में प्रकाशित हुई है.
Hypertension: पुरुषों का उच्च रक्तचाप ज्यादा
लखनऊ पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर बताते हैं कि पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा मिली है. इस रिसर्स में 19145 (73.7%) पुरुषों और 10,854 (70.6%) महिलाओं में हाईपरटेंशन मिला है. अगर, स्टेज वन हाइपरटेंशन की बात करें तो रिसर्च में 65.9% लोगों में यह मिला है. जिसमें 66.9% पुरुष व 64.4% महिलाएं रही हैं. ऐसे ही स्टेज टू हाईपरटेंशन ने 7.3% और स्टेज थ्री हाईपरटेंशन 1.1% में मिला है. इसके साथ ही 48.4% में हाईपरटेंशन के साथ शुगर मिली है. जिसमें 57.5% पुरुष व 55.1% महिलाएं शामिल हैं.
