Stray Dogs Terror: आगरा जिले में सिर्फ पिनाहट ही नहीं बल्कि बाह और जैतपुर कस्बों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है. गांव-गांव में आवारा कुत्ते लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Stray Dogs Terror : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव अतैयापुरा में कुत्ता के काटने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घर के बाहर खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्ता (Stray Dogs Terror ) ने हमला किया था. कुत्ता ने मासूम के सिर पर काटा था. जिस पर परिजन ने रैबीज फैलने से रोकने के लिए मासूम को एआरबी की तीन डोज भी लगवाईं. लेकिन, मासूम की अचानक से तबियत खराब हुई. तेज बुखार के साथ ही कुत्तों जैसी हरकत करने लगा. मासूम को उपचार के लिए आगरा से दिल्ली रेफर किया गया. मगर, वहां पर भी उसकी जान नहीं बची. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच हुआ है. परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है.
मामला आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र थाना के गांव अतैयापुरा का है. मजदूर कुंवर सिंह ने बताया कि छोटा बेटा छह वर्षीय अनीस नर्सरी में पढ़ता था. नौ जनवरी 2026 की बात है. जब अनीस घर के बाहर खेल रहा था. तभी गांव में घूमने वाले आवारा कुत्ता (Stray Dogs Terror ) ने अनीस पर हमला बोल दिया. कुत्ते ने उसके सिर में काट लिया था. जिस पर उसी दिन ही बेटे अनीस को लेकर सीएचसी पिनाहट पहुंचा. वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला तो निजी क्लीनिक पर बेटे अनीस को एआरवी लगवाई. इसके बाद एआरवी की दूसरी डोज 12 जनवरी और तीसरी डोज 16 जनवरी को सीएचसी पिनाहट पर लगवाई.
दिल्ली में उपचार के दौरान मौत (Death during treatment in Delhi)
कुंवर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को बेटा अनीस को तेज बुखार आया. अचानक उसकी तबियत खराब होने पर पिनाहट में ही एक निजी चिकित्सक से बुखार की दवा ली. मगर, रात में उसकी तबियत बिगड़ी. इस दौरान अनीस की कुत्तों जैसी हरकतें हो गईं. जिससे हम सब घबरा गए. 27 जनवरी की सुबह ही बेटे अनीस को लेकर आगरा लेकर आए. जहां से बेटे अनीस को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया. 27 जनवरी से बेटा अनीस का उपचार दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा था. मगर, उसकी हालत में सुधार नहीं था. उपचार के दौरान ही एक फरवरी को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में अनीस की मौत हो गई.
परिवार को कराया जाएगा वैक्सीनेशन (family will be vaccinated)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि छह वर्षीय बच्चा के कुत्ता काटने और उसकी इलाज के दौरान दिल्ली में मौत की जानकारी मिली है. अब पूरे परिवार का वैक्सीनेशन कराया जाएगा. लोगों से अपील है कि कुत्ता के काटने पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं.
बाह और फतेहाबाद तहसील में कुत्तों का आतंक (Dogs Terror in Bah and Fatehabad Tehsils)
बता दें कि सिर्फ पिनाहट ही नहीं बल्कि बाह और जैतपुर कस्बों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है. गांव गांव में आवारा कुत्ते लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं. बीते तीन दिन पूर्व ही जैतपुर के गांवों में कुत्ते ने दस लोगों को काटा था. जिसकी वजह से बच्चे और महिलाएं घरों में कैद हो गए हैं.
Stray Dogs Terror: किसानों पर कर रहे हमला (Attacking farmers)
बता दें कि इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव पुसैता में पानी की टंकी के पास खूंखार हो चले कुत्तों का आतंक है. वहां पर करीब एक दर्जन कुत्ते लगातार खेत पर गुजरने वाले किसानों पर हमला कर चुके हैं. कुत्ते अब तक 25 से अधिक किसानों पर हमला करके घायल कर चुके हैं. इसको लेकर किसानों ने बीडीओ और एसडीएम से शिकायत की है. मगर, अभी तक समस्या जस की तस है.
