Agra Moves Better–2026; आईओएस ने अभियान से जन-जागरूकता की. जिसमें हड्डी, जोड़, मांसपेशी और सम्पूर्ण मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की पहल की गई.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Agra Moves Better–2026; आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) की ओर से जिले में Agra Moves Better 2026 अभियान चालया. एओएस के जन-जागरूकता अभियान का रविवार को समापन हो गया. जिसमें शहर की सहयोगी संस्थाओं और व्यक्तियों का किया सम्मान गया. AOS के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल अगस्त माह के अभियान का समापन है.
बता दें कि आगरा में आईओएस ने जन-जागरूकता को लेकर “Agra Moves Better–2026” अभियान शुरू किया था. जिसमें हड्डी, जोड़, मांसपेशी और सम्पूर्ण मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की पहल की गई. जो आगे भी जारी रहेगी. संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. साहू और विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) डॉ. अशोक विज रहे. समापन समारोह में अभियान की पूरी यात्रा को फिल्म एवं प्रभाव प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और पूरे महीने अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने में सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया.
AOS अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव वोहरा तथा जन-जागरूकता समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.वी. शर्मा ने कहा कि Agra Moves Better–2026 ने यह दिखाया है कि ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की भूमिका केवल बीमारी, दर्द या चोट के बाद उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए. समय रहते सही जानकारी, स्क्रीनिंग और जीवनशैली में छोटे बदलावों के माध्यम से अनेक मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं और चोटों के जोखिम को कम किया जा सकता है.

AOS के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस लाइन से एयरफोर्स और स्कूल से वृद्धाश्रम तक पहुँचा अभियान Agra Moves Better–2026 की विशेषता यह रही कि यह किसी एक अस्पताल, आयु वर्ग अथवा समुदाय तक सीमित नहीं रहा. अभियान की शुरुआत आगरा पुलिस के साथ हुई और इसके बाद चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों, विद्यालयों, महिला समूहों, वरिष्ठ नागरिकों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, खिलाड़ियों, रोडवेज कर्मचारियों, जिला कारागार, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, एयरफोर्स स्टेशन आगरा तथा आगरा एयरपोर्ट और CISF तक अलग-अलग स्वास्थ्य संदेश पहुँचाए गए.
AOS के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि महिलाओं के बीच रजोनिवृत्ति के बाद हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस, वरिष्ठ नागरिकों के बीच गिरने और फ्रैक्चर से बचाव, विद्यार्थियों के बीच सही मुद्रा, मजबूत हड्डियों और सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कार्यस्थल की सही शारीरिक मुद्रा, कर्मचारियों के बीच एर्गोनॉमिक्स तथा खिलाड़ियों में चोटों की रोकथाम जैसे विषयों को प्रमुखता से लिया गया.
30 से अधिक स्थानों पर BMD स्क्रीनिंग
अंतिम वैज्ञानिक परिणाम 10 सितंबर को Agra Moves Better–2026 के दौरान शहर के 30 से अधिक स्थानों पर BMD स्क्रीनिंग गतिविधियाँ आयोजित की गईं और विभिन्न आयु एवं सामाजिक वर्गों के बड़ी संख्या में लोगों की हड्डियों की सेहत की जांच की गई. उपलब्ध आंकड़ों के प्रारंभिक अवलोकन से संकेत मिल रहे हैं कि स्क्रीनिंग कराए गए लोगों में लगभग आधे लोगों की बोन डेंसिटी सामान्य से कम हो सकती है. इस बारे में AOS ने स्पष्ट किया कि ये अभी प्रारंभिक स्क्रीनिंग संकेत हैं, इन्हें ऑस्टियोपीनिया अथवा ऑस्टियोपोरोसिस का अंतिम निदान नहीं माना जाना चाहिए. अभियान में एकत्र संपूर्ण BMD डेटा का विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है और अंतिम परिणाम 10 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे.
AOS के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शिविरों में की गई BMD जांच एक स्क्रीनिंग जांच है. कम बोन डेंसिटी के संकेत मिलने पर चिकित्सकीय मूल्यांकन तथा आवश्यकता के अनुसार DEXA Scan जैसी मानक जांच कराई जानी चाहिए. अभियान के आधिकारिक अभिलेख में 36 BMD-संबंधित गतिविधियाँ दर्ज की गई हैं.
यह केवल AOS का नहीं, पूरे आगरा का अभियान बना
AOS के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा, “हमारे चिकित्सकों ने अपना समय और विशेषज्ञता दी, लेकिन शहर की अनेक संस्थाओं और व्यक्तियों ने हमारे लिए अपने अस्पतालों, विद्यालयों, कार्यस्थलों और समुदायों के द्वार खोले. इसी सहभागिता के कारण Agra Moves Better केवल AOS का कार्यक्रम न रहकर पूरे आगरा का अभियान बन सका. ”अभियान के शुभारम्भ में श्री राम मोहन कपूर के विशेष सहयोग के लिए सोसायटी ने आभार व्यक्त किया.
पुलिस लाइन एवं प्रशांत मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रमों में आगरा पुलिस, वामा सारथी एवं पुलिस अस्पताल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच BMD स्क्रीनिंग, मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य, एर्गोनॉमिक्स तथा CPR जैसे विषयों पर जागरूकता की गई. अभियान के दौरान एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल, Pushpanjali Hospital, Rainbow Hospital, Goyal Hospital, Ishwari Devi Hospital, Kapoor Orthopaedic Center, Japnam Hospital, Purushottam Das Savitri Devi Hospital सहित अनेक स्वास्थ्य संस्थानों ने सहयोग दिया. इसी प्रकार अपना घर–अन्नपूर्णा महिला आश्रम, लायन्स क्लब, इनर व्हील, रोटरी क्लब, चतुर्वेदी महिला मंडल, विजय क्लब, रामलला वृद्धाश्रम, ICAI आगरा, Round Table, विभिन्न विद्यालयों, खेल संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने अभियान को समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुँचाने में सहयोग दिया.
स्वतंत्रता दिवस पर “दर्द से स्वतंत्रता” का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान ने “दर्द से स्वतंत्रता” का संदेश दिया। खेल गांव में सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन, UPSRTC क्षेत्रीय कार्यशाला ईदगाह में चालकों, परिचालकों, मैकेनिकों एवं कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा, एर्गोनॉमिक्स और CPR तथा खेल गतिविधियों में injury prevention को प्रमुखता दी गई।
Ashok Auto Sales और Ashok Cosmos Mall जैसे कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली और सही मुद्रा के प्रति जागरूक किया गया. Prakhar Badminton Academy में खिलाड़ियों को वार्म-अप, कंडीशनिंग, रिकवरी, सही तकनीक एवं खेल चोटों से बचाव की जानकारी दी गई.
जिला कारागार से एयरफोर्स और एयरपोर्ट तक
अभियान के अंतर्गत जिला कारागार आगरा में महिला बंदियों के साथ स्टाफ की भी BMD स्क्रीनिंग एवं हड्डी स्वास्थ्य जागरूकता की गई. मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं वृद्धाश्रम जैसे स्थानों को अभियान में शामिल कर AOS ने यह संदेश दिया कि preventive health का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचना चाहिए.
Air Force Station Agra में वायुसेना कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए BMD स्क्रीनिंग और मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके बाद Agra Airport एवं CISF कर्मियों के बीच BMD, कार्यस्थल एर्गोनॉमिक्स और CPR से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम हुए.
कैंसर सर्वाइवर्स, महिलाओं और विद्यार्थियों तक भी पहुँचा संदेश
अभियान के अंतिम चरण में प्रो. सी.आर. चतुर्वेदी मेडिकल कॉम्प्लेक्स में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क BMD स्क्रीनिंग की गई. एस.एन. मेडिकल कॉलेज में डॉ. बृजेश शर्मा के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी हॉस्पिटल में डॉ. संदीप अग्रवाल के सहयोग से कैंसर सर्वाइवर्स, महिलाओं, अस्पताल कर्मचारियों एवं मरीजों के तीमारदारों के लिए ऑस्टियोपोरोसिस और मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. डॉ. संदीप अग्रवाल ने कैंसर के मरीजों एवं सर्वाइवर्स में हड्डियों की सेहत और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी.अ
समापन समारोह में सहयोगियों का सम्मान
समापन समारोह में उन संस्थाओं और व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. जिन्होंने Agra Moves Better–2026 को शहर के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग दिया. इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन डॉ. प्रशांत मिश्रा, श्री बी.पी. अग्रवाल, आर.एम. रोडवेज, श्री तुलाराम शर्मा, जी.एम. रोडवेज, जी.एम. टेक्निकल, रोडवेज, श्री राम कपूर, श्री नकुल मनचंदा, रोटरी क्लब एवं इनर व्हील से श्रीमती पिंकी जैन एवं श्रीमती सोनल बंसल, डॉ. बृजेश शर्मा को एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से, डॉ. अश्वनी सदाना को एफ.एच. मेडिकल कॉलेज के वाइस चेयरमैन श्री फारूकी की ओर से, Sun Pharma के श्री गुरप्रीत सिंह तथा डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा को उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया.
डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा, “एक अगस्त को हमने एक अभियान शुरू किया था. तीस अगस्त तक शहर ने उसे अपना बना लिया. अब हमारी जिम्मेदारी है कि यह केवल अगस्त 2026 की स्मृति बनकर न रह जाए. हमारा प्रयास रहेगा कि Agra Moves Better आगरा को स्वस्थ, सुरक्षित और गतिशील रखने की एक निरंतर पहल बने.”
“अगस्त समाप्त हो रहा है—Agra Moves Better नहीं।”
बेहतर हड्डियाँ • बेहतर जोड़ • बेहतर गतिशीलता • बेहतर जीवन
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS)
डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ — अध्यक्ष
डॉ. संजय चतुर्वेदी — सचिव
डॉ. संजीव वोहरा — कोषाध्यक्ष
डॉ. डी.वी. शर्मा — अध्यक्ष, जन-जागरूकता समिति

