Swine Flu Alert: स्वाइन फ्लू के उपचार में टेमीफ्लू के 222 सिरप अभी मौजूद हैं. 2000 टेमीफ्लू टैबलेट की डिमांड शासन को भेजी है. जो एक-दो दिन में आ जाएगी.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Swine Flu High Alert: देश में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है. केरल, कर्नाटक के बाद अब दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं. जिससे यूपी में अलर्ट है. जिसके चलते ही आगरा स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल और फतेहपुर सीकरी आने वाले संदिग्ध (Swine Flu Alert) पर्यटक की स्क्रीनिंग की तैयारी की है. टेमीफ्लू टेबलेट की शासन को डिमांड भेजी है. इस बारे में आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जनता से अपील की है कि स्वाइन फ्लू से घबराए नहीं. इसका उपचार और जांच की आगरा में बेहतर व्यवस्था है. स्वाइन फ्लू को लेकर रैपिड रेस्पांस गठित की है.
देश और दुनिया से हर दिन हजारों की संख्या देशी और विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं. जो ताजमहल के दीदार के साथ ही आगरा किला, फतेहपुर सीकरी भी घूमते हैं. ऐसे में पर्यटकों के जरिए आगरा में स्वाइन फ्लू (Swine Flu High Alert) संक्रमण दस्तक दे सकता है. आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में अभी स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं मिला है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है. यह सामान्य इन्फ्लुएंजा है. जिसका उपचार है.
टेमीफ्लू की 2000 टैबलेट की डिमांड भेजी
आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में स्वाइन फ्लू के उपचार में टेमीफ्लू के 222 सिरप अभी मौजूद हैं. 2000 टेमीफ्लू टैबलेट की डिमांड शासन को भेजी है. जो एक-दो दिन में आ जाएगी. एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की जांच की बेहतर सुविधा है. एसएनएमसी में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है.
संदिग्ध की स्क्रीनिंग होगी, रैपिड रेस्पांस टीम बनाई
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ताजहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी देखने हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं. ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के डिस्पेंसरी के स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध मरीज की तत्काल स्क्रीनिंग करें. जिले की सभी निजी लैब को नोटिस जारी किए हैं. संदिग्ध मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की तत्काल स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट भेजें. जिससे इन मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच भी कराई जाए. जिले की रैपिड रेस्पांस टीम का प्रभारी डॉ. नंदन सिंह बनाए हैं. जनता से अपील है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज है या मिला है तो मोबाइल नंबर 9458569043 और 0562-2600412 पर भी जानकारी दें.
