SNMC News: एसएनएमसी के डॉटर्स की टीम ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से सिक्के को बिना नुकसान किए निकाला गया. इस दौरान सर्जरी में डॉ.सुदेक्षा सिंह, रेजीडेंट डॉ.सौरभ तिवारी, नर्सिंग आफिसर पंकज शर्मा रहे। बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
SNMC News: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने चार वर्षीय बच्चे की जान बचाई है. मासूम गलती से पांच रुपये का सिक्का निगल गया था. जिससे उसकी भोजन की नली में फंस गया. जिस पर एसएनएमसी (SNMC) के डॉक्टर्स ने एंडोस्कोपी करके बच्चे की भोजन की नली से सफलतापूर्वक सिक्का निकाला है. अब मासूम पूरी तरह स्वस्थ है.
बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज (SNMC News) की गैस्ट्रो यूनिट में परिजन चार साल के बालक को लेकर आए थे. उसने पांच दिन पहले पांच रुपये का सिक्का निगल लिया था. इसके बाद उसे कुछ भी खाने-पीने और निगलने में अत्यधिक दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कॉलेज में बच्चे की जांच की गई तो सिक्का खाने की नली के ऊपरी हिस्से में अटका पाया गया.
मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सूर्यकमल वर्मा के नेतृत्व में एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से सिक्के को बिना नुकसान किए निकाला गया. इस दौरान सर्जरी में डॉ.सुदेक्षा सिंह, रेजीडेंट डॉ.सौरभ तिवारी, नर्सिंग आफिसर पंकज शर्मा रहे। बच्चा स्वस्थ है और डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
ये चीजें रखें बच्चों से दूर
मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सूर्यकमल वर्मा ने बताया कि परिजन से अपील है कि छोटे बच्चों की निगरानी रखें. छोटे बच्चों के आसपास सिक्के, बटन, बैटरी, छोटे खिलौने, पिन या आलपिन, कील, मूंगफली के दाने समेत अन्य चीजें नहीं रखें.
