World Diabetes Day पर आगरा में 13 नवंबर को मुफ्त जांच शिविर लगेगा. शुगर, ECG और लिपिड प्रोफाइल की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलेगा निःशुल्क परामर्श. जानें समय और स्थान.
आगरा, उत्तर प्रदेश।
World Diabetes Day की पूर्व वेला पर आगरा विकास मंच की ओर से आगरा में 13 नवंबर को विशाल मधुमेह जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य मधुमेह जैसी तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना, समय रहते रोग की पहचान करना और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। यह जानकारी डॉक्टर बीके अग्रवाल के क्लीनिक जगदंबा मेडिकेयर जयपुर हॉस्पिटल आयोजित पोस्टर विमोचन और प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर का आयोजन रामलीला पार्क जयपुर हाउस आगरा विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व बेला 13 नवंबर प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। मधुमेह से संबंधित सभी जांच निःशुल्क की जाएंगी। इसके अतिरिक्त हृदय रोगियों के लिए ईसीजी एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांच भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये विशेषज्ञ देंगे निःशुल्क सेवाएं
शिविर में डॉ. बीके अग्रवाल ,मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास जैन एवं डॉ. रमेश धमीजा, सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कत्याल एवं डॉ. अरुण जैन, प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन डा.हंस जैन तथा फिजियोथेरेपिस्ट अनिल कुशवाहा साइंटिफिक पैथोलॉजी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। पर डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विभांशु जैन, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट जय रामदास, मंत्रीसुशील जैन, संदेश जैन, अरुण अग्रवाल आदि थे।
शिविर का समय और स्थान
तारीख: 13 नवंबर 2026
समय: सुबह 7 से 10 बजे तक
स्थान: रामलीला पार्क, जयपुर हाउस, आगरा
सुविधा: मधुमेह की जांच, ईसीजी और लिपिड प्रोफाइल निःशुल्क।
