Health :आगरा में चार प्रदेशों के होम्योपैथी चिकित्सक जुटेंगे. जो डॉ. केजी सक्सेना की जयंती की पूर्व संध्या पर होम्योपैथी की भ्रांतियों, वैज्ञानिक प्रमाण और रिसर्च पर आयोजित ‘साइंटिफिक सेमिनार’ में चर्चा चर्चा करेंगे.
‘साइंटिफिक सेमिनार की खास बातें
- चार प्रदेशों के होम्योपैथी चिकित्सकों की भागीदारी
- होम्योपैथी को लेकर भ्रांतियों पर चर्चा
- वैज्ञानिक प्रमाण और रिसर्च पर विचार-विमर्श
- डॉ. केजी सक्सेना के योगदान को याद किया जाएगा
- IIHP से जुड़े चिकित्सक मनाएंगे होम्योपैथी विकास दिवस
- होम्योपैथी के वर्तमान परिदृश्य पर विशेषज्ञ चर्चा
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Health : होम्योपैथी को लेकर समाज में मौजूद भ्रांतियां हैं. आगरा में रविवार को चार प्रदेश के होम्योपैथी चिकित्सक जुट रहे हैं, जो भ्रांतियों को लेकर वैज्ञानिक आधार और रिसर्च आधारित प्रमाणों पर ‘साइंटिफिक सेमिनार’ में चर्चा करेंगे. ‘साइंटिफिक सेमिनार’ में विशेषज्ञ होम्योपैथी के प्रति लोगों में बनी धारणाओं, वैज्ञानिक साक्ष्यों और वर्तमान समय में होम्योपैथी की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. देश के पहले होम्योपैथी पद्मश्री सम्मानित चिकित्सक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP) के संस्थापक डॉ. केजी सक्सेना के जन्मदिन 25 सितंबर से पहले ‘साइंटिफिक सेमिनार’ आयोजित किया जा रहा है. जिसमें पदमश्री डॉ. केजी सक्सेना के होम्योपैथी के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया जाएगा.
आईआईएचपी सेंट्रल जोन के चीफ कॉर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि होम्योपैथी में पहले देश के पदमश्री डॉ. केजी सक्सेना ने देश में होम्योपैथी के विकास और चिकित्सकों को एक मंच पर जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसलिए, हर साल आईआईएचपी देशभर में डॉ. केजी सक्सेना के जन्मदिन को ‘होम्योपैथी विकास दिवस’ के रूप में मनाते हैं. इसी कड़ी में आगरा में आयोजित होने वाले ‘साइंटिफिक सेमिनार’ में अलग-अलग राज्यों से होम्योपैथी चिकित्सककों के साथ ही वसुंधरा राजे होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर और दयालबाग शिक्षण संस्थान के होम्योपैथिक मेडिकल आगरा से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहे छात्र और छात्राएं शामिल होने आ रहे हैं.
होम्योपैथी को लेकर भ्रांतियों पर होगी चर्चा
‘साइंटिफिक सेमिनार’ के कॉर्डिनेटर डॉ. मोहित सत्संगी ने बताया कि सेमिनार में एक प्रमुख विषय होम्योपैथी को लेकर समाज में मौजूद भ्रांतियां और सवाल रहेंगे. जिसमें चिकित्सक चर्चा करेंगे कि होम्योपैथी को लेकर आम लोगों के बीच किस तरह की धारणाएं हैं और इन विषयों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कैसे समझा जा सकता है. इसके साथ ही होम्योपैथी से जुड़े वैज्ञानिक शोध, उपलब्ध साक्ष्य और evidence-based approach पर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे.
यें रहेंगे गेस्ट ऑफ ऑनर
आईआईएचपी आगरा यूनिट के अध्यक्ष डॉ. एच. पाल (Dr. H. Pal) ने बताया कि एक दिवसीय ‘साइंटिफिक सेमिनार’ में गेस्ट ऑफ ऑनर आईआईएचपी सेंट्रल जोन के चीफ कॉर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र सिंह तोमर, आईआईएचपी की वुमैन सेल की नेशनल चेयर पर्सन डॉ. गीता मोंगिया और आईआईएचपी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु आर्या रहेंगे. सेमिनार में पांच स्पीकर रहेंगे. जिनमें लखनऊ से आईआईएचपी यूपी के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. ओपी श्रीवास्तव, स्टेट सेक्रेटरी डॉ. अंबुज शुक्ला, डॉ. रचना श्रीवास्तव, आगरा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन पारीख, और गुजरात से प्रो. डॉ. आरएन यादव रहे हैं. सेमिनार होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में शोध, वैज्ञानिक प्रमाण और मरीजों के प्रति जिम्मेदार चिकित्सा दृष्टिकोण जैसे विषयों पर चर्चा होगी.
