IIHP News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन की नवंबर 2026 में हैदराबाद में ‘IIHP इंटरनेशनल होम्योपैथिक साइंटिफिक कॉन्क्लेव’ होगा.
अयोध्या, उत्तर प्रदेश.
IIHP News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (IIHP) की चतुर्थ केंद्रीय कार्यकारी समिति (CEC) की एक बैठक 26 अप्रैल को धर्मनगरी अयोध्या के होटल स्वस्तिका इन में हुई. जिसमें देश भर से आए होम्योपैथिक विशेषज्ञों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. बैठक में संस्था की भविष्य की कार्ययोजनाओं और होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में आगरा के वरिष्ठ होम्यापैथी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह तोमर को IIHP के Central zone का Chief coordinator का बनाया गया है.
बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केएस एस. शिवा मूर्ति के संबोधन से हुई. जिसमें इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए हैं. बैठक में इस साल होने वाले कार्यक्रम और कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा हुई. इस साल नवंबर 2026 में हैदराबाद में आयोजित होने वाले ‘IIHP इंटरनेशनल होम्योपैथिक साइंटिफिक कॉन्क्लेव’ की तैयारियों और समितियों के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही 28वीं नेशनल कांग्रेस-2027 अयोध्या में होगी. 28वीं नेशनल कांग्रेस के लिए आयोजन स्थल और तिथियों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ आयोजन समिति और वैज्ञानिक समिति के गठन पर चर्चा हुई. इसके साथ ही संस्था की ओर से सदस्यता अभियान चलाकर देशभर में लाइफ मेंबरशिप, स्टूडेंट मेंबरशिप और नई राज्य शाखाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई.

IIHP News: डॉ. राजेंद्र सिंह तोमर बने Chief coordinator
आगरा सीनियर होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि संस्था के नवीनतम आय-व्यय और फिक्स्ड डिपॉजिट का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. संस्था ने मेरे सार्थक प्रयास और मेहनत को लेकर IIHP के Central zone का Chief coordinator का दायित्व सौंपा है. बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी C.E.C. सदस्यों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने IIHP उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की प्रशंसा की गई. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश टीम के निम्नलिखित पदाधिकारियों के समर्पण और अथक प्रयासों को साधुवाद ज्ञापित किया गया.
- डॉ. ओपी. श्रीवास्तव (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शाखा)
- डॉ. अंबुज कुमार शुक्ल (महासचिव, उत्तर प्रदेश शाखा)
डॉ. पीके मौर्य (वित्त सचिव, उत्तर प्रदेश शाखा)
डॉ. मधु रंजन (उपाध्यक्ष)
डॉ. सुनील कुमार (संयुक्त सचिव)
डॉ. रचना श्रीवास्तव एवं डॉ. एस. पी. यादव (कार्यकारी सदस्य)
जन जन तक पहुंचाएंगे होम्योपैथी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन की बैठक में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया. उत्तर प्रदेश शाखा की ओर से सभी को उपहार वितरित किए गए. बैठक के समापन उत्तर प्रदेश राज्य महासचिव डॉ. अम्बुज शुक्ल ने हा कि पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि होम्योपैथी को जन-जन तक पहुँचाने और 2027 के राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी.
