IIHP Webinar; इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस ने आगरा में जनता को होम्योपैथी से जोडने की पहल की है. जिसमें फ्री वेबिनार आयोजित की जा रही हैं. जिनमें आमजन शामिल हो सकते हैं.
आगरा.
IIHP Free Webinar; इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (Indian Institute of Homeopathic Physicians) ने होम्योपैथी से आमजन को जोड़ने जोड़ने की एक पहल की है. जिसके लिए IIHP के होम्योपैथी डॉक्टर्स फ्री वेबिनार (IIHP Webinar) कर रहे हैं. जिससे आमजन भी अपनी परेशानी इस खुले पर मंच एक्सपर्ट के सामने रख सकें. IIHP की पहल जनजागरुकता में एक अहम कड़ी है. जिसमें आमजन शामिल होकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.

वेबिनार में मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन डॉ राजेन्द्र सिंह रहे. डॉ राजेन्द्र सिंह ने फ्री वेबिनार में शामिल चिकित्सक और आमजन को बताया कि होम्योपैथी दवाओं से तमाम रोगियों को सर्जरी से बचाया जा सकता है. डॉ राजेन्द्र सिंह का दावा है कि स्पॉन्डिलाइटिस, नाक में मास बढ़ना, प्रोस्टेट बढ़ना, टॉन्सिल बढ़ना या बार बार रिपीट होना जैसी बीमारियों में मरीज को होम्योपैथी की दवा से सर्जरी से बचाया जा सकता है. बशर्ते इसमें मरीज के कोई इमरजेंसी हालात नहीं हों. इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. जिन में होमियोपैथी के प्रति जागृति फैलाना वेबिनार का मुख्य उद्देश्य है.
IIHP Webinar आमजन के लिए फ्री
डॉ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वेबिनार सभी सहभागियों के लिए निःशुल्क है. यह वेबिनार आम लोगों के लिए भी खुला हुआ है. इसके साथ ही इस में लोगों की शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है. लोगों के सवालों का उचित समाधान करके उन्हें होम्योपैथी की दवाओं के बारे में बताया जा रहा है. डॉ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के फ्री वेबिनार आयोजित होते रहेंगे और लोगों से अनुरोध किया गया है कि इस तरह के जागरूकता वाले वेबिनार में जुड़कर एक्सपर्ट के अनुभव का लाभ उठायें और स्वास्थ्य को सुरक्षित एवं मजबूत बनाएं.

