Agra Health News; देश और विदेश के मशहूर प्रख्यात घुटना एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ आगरा आये. कार्यक्रम में विशेष डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला का विशेष फेलिसिटेशन एवं सम्मान रहा.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Agra Health News; आगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर घुटने की आर्थ्रोस्कोपी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं जटिल मामलों के बेहतर प्रबंधन पर कार्यक्रम हुआ. जिसका टॉपिक “Advancements in Knee Arthroscopy” रहा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रिस्टल बॉलरूम, कोर्टयार्ड मैरियट होटल, आगरा (Agra Health News)में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में AOS के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव के साथ आगरा के स्पोर्ट्स इंजरी एक्सपर्ट डॉ. रजत कपूर मौजूद रहे.
बता दें कि Agra Orthopaedic Society (AOS) के सहयोग से Smith+Nephew Academy ने आगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर “Advancements in Knee Arthroscopy” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सहभागिता की. कार्यक्रम में फ्रांस के Dr. Nicolas Pujol, इटली के Dr. Davide Bonasia, पोलैंड के Dr. Marcin Wasko सहित देश के प्रमुख घुटना एवं आर्थ्रोस्कोपी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं नवीनतम तकनीकों को साझा किया.

Agra Health News; इनकी दी एक्सपर्ट ने जानकारी
कार्यक्रम में प्रख्यात घुटना एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला का विशेष फेलिसिटेशन एवं सम्मान रहा. जिन्हें घुटने की आर्थ्रोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी तथा जटिल लिगामेंट एवं मेनिस्कस सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. डॉ. पार्डीवाला ने कार्यक्रम में Course Chairperson के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में PCL reconstruction, high tibial osteotomy, patellar instability तथा meniscus root और ramp lesions जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं केस डिस्कशन आयोजित किए गए. इन सत्रों ने प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सर्जिकल अनुभव से भी समृद्ध किया. इस अवसर पर डॉ. सचिन तपस्वी, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. संजीव वोहरा तथा डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला सहित आयोजन से जुड़े अन्य विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.
ज्ञान का आदान-प्रदान
Agra Orthopaedic Society की ओर से कहा कि ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रमों का उद्देश्य आर्थोपेडिक सर्जनों को विश्वस्तरीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्रदान करना तथा घुटने की चोटों एवं रोगों के उपचार में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना है. “ज्ञान का आदान-प्रदान ही चिकित्सा में उत्कृष्टता का मार्ग है. और ऐसे आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.”

