Swine Flu Alert ; सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, बोले यूपी के हर सरकारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच फ्री की जाए.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश.
Swine Flu Alert ; उत्तर प्रदेश में हर दिन इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) और सीजनल फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. स्वाइन फ्लू (Swine Flu ) और सीजनल फ्लू (seasonal flu) लेकर सीएम योगी बेहद गंभीर हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को स्वाइन और सामान्य (Swine Flu Alert) फ्लू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. जिसमें सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में H1N1 की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क कराई जाए. यदि कोई भी निजी संस्थान या पैथोलॉजी लैब शासन से निर्धारित शुल्क से अधिक रूपये वसूले तो सख्ती से कार्रवाई करें.
बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के बाद यूपी में जिस तरह से स्वाइन फ्लू (Influenza-A) पैर पसार रहा है. उससे यूपी में (Swine Flu Alert) अलर्ट जारी है. समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ सहित अधिक मामलों वाले जिलों में निगरानी और उपचार व्यवस्था को और मजबूत की जाए. प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और बड़े सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए अलग आईसीयू वार्ड तैयार किए जाएं. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, ऑसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता की जाए.
Swine Flu की जागरुकता पर पूरा जोर
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में कहा कि एएनएम, आशा बहू और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड सघन जांच जागरुकता अभियान चलाया जाए. इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाए. जिससे समय रहते ऐसे संदिग्ध मरीजों का उपचार शुरू किया जाए. इसके साथ ही अधिक मरीज वाले जिलों में अलग पंजीकरण काउंटर और OPD की अलग व्यवस्था की जाए. हर स्वास्थ्यकर्मी मास्क लगाए. हैंड हाइजीन का पालन करें.
Swine Flu Alert की गाइडलाइन भी जारी
सीएम योगी ने प्रदेश में H1N1 की रोकथाम और उपचार के लिए विस्तृत गाइडलाइन तत्काल जारी करने के निर्देश दिए. कहा कि टेलिकन्सल्टेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए ताकि सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले मरीज घर बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकें. सभी गंभीर SARI (Severe Acute Respiratory Illness) मरीजों की H1N1 जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए. निर्देश दिए कि क्या करना है ? और क्या नहीं करना है ?, इसकी सही जानकारी IEC के माध्यम से व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाई जाए. लोगों में पैनिक की स्थिति ना बनने पाए. यह वायरल बुखार है, घबराने नहीं, सतर्कता और समय पर इलाज से ही बचाव संभव है.
