First Swine Flu Case in Agra; यूपी के आगरा में बुधवार को स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है. जिसमें एक वद्ध महिला संक्रमित मिली है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा और परिजन को आइसोलेट कर दिया गया है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
First Swine Flu Case in Agra; यूपी के आगरा में इबोला वायरस के बाद बुधवार को स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी. पांच दिन से बुखार से ग्रसित वृद्ध महिला की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पहुंची महिला के लक्षण देखकर डॉक्टर्स से स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज मानकर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा था. लैब से मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. जिस पर वृद्धा का उपचार शुरू करके उसे होम आइसोलेट किया है. अब आगरा में स्वाइन फ्लू (First Swine Flu Case in Agra) का पहला मरीज मिला है.
बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के साथ ही यूपी में भी स्वाइन फ्लू पैर पसार रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. आगरा के प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि कमला नगर निवासी वृद्धा पांच दिन से बुखार से ग्रसित था. चिकित्सक से उपचार के बाद भी वृद्धा को कोई आराम नहीं मिल रहा था. जिस पर परिजन बुधवार को बीमार वृद्धा को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने पहुंचे. जहां पर चिकित्सक ने वृद्धा के लक्षण देखकर स्क्रीनिंग कराई. वृद्धा को तेज बुखार था. उसकी सांस भी फूल रही थी. जो स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं. जिस पर तत्काल वृद्धा को संदिग्ध मरीज मानकर स्वाइन फ्लू (First Swine Flu Case in Agra)की जांच के लिए सैंपल लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था. जांच रिपोर्ट में वृद्धा स्वाइन फ्लू पॉजिटव मिली हैं.
नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि वृद्धा के परिजन को भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. शहर की जनता को स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है. यह एक सामान्य फ्लू की तरह है. जिले में इस साल स्वाइन फ्लू का यह पहला केस है. जिले में रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय है. हालत में सुधार ना होने पर मरीज को आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया जाएगा. जनता से अपील है कि अपने परिवार या आसपास में संदिग्ध मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) पर जानकारी दें.
- स्वाइन फ्लू के लक्षण
- तेज बुखार आना.
- तेज खांसी होना.
- गले में खराश व दर्द होना.
- तेज सिरदर्द होना.
- शरीर में दर्द होना.
- थकान व कमजोरी महसूस होना.
- नाक बहना या बंद होना.
- उल्टी या दस्त होना.
- सुस्ती और चिड़चिड़ापन होना.
- सांस लेने में कठिनाई.
- सीने में लगातार दर्द या दबाव
- तेज चक्कर आना
- होंठ व चेहरा नीला पड़ना
