Kidney Transplant; एसजीपीजीआई और एसएनएमसी के किडनी एक्सपर्ट की टीम ने पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया. पत्नी मीना की एक किडनी को पति महेंद्र के ट्रांसप्लांट किया है. जिससे महेंद्र को नई जिंदगी मिली है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Kidney Transplant; उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज ने जहां पहला किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) करके इतिहास रचा है तो एक पत्नी ने अपनी किडनी दान करके पति को नई जिंदगी दी है. अब चारों ओर एसएनएमसी और पति को किडनी देकर नई जिदंगी देने वाली मीना के प्यार, त्याग और विश्वास की चर्चा है. हर किसी की जुबान पर मीना और महेंद्र के सच्चे प्यार की कहानी है. सोमवार को एसएनएमसी प्रशासन ने जब किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) के बाद पहली बार वीडियो कॉल कराकर मीना और महेंद्र की बात कराई. मीना ने महेंद्र को देखा तो पूछा, आप ठीक हैं. महेंद्र ने हां में सिर हिलाया. दोनों एक दूसरे को देखते रहे और आंखों ही आंखों में एक दूसरे से बातें की. अब एसएनएमसी प्रशासन ने किडनी डोनर मीना एक वीडियो जारी किया है. जिसमें मीना ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट पर भगवान के साथ ही पीएम मोदी, सीएम योगी, एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ ही एसजीपीजीआई और एसएनएमसी के डॉक्टर्स को धन्यवाद कहा.
बता दें कि 22 अगस्त यानी शनिवार को एसएनएमसी की सुपर स्पेशियलिटी विंग में एसजीपीजीआई और एसएनएमसी के किडनी एक्सपर्ट की टीम ने पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) किया. एसएनएमसी की सुपर स्पेशियलिटी विंग में हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी गंभीर किडनी रोगी महेंद्र किडनी का ट्रांसप्लांट किया. महेंद्र को उसकी पत्नी मीना ने किडनी दान की है. अब पत्नी मीना की एक किडनी पति महेंद्र के ट्रांसप्लांट हो चुकी है. जिससे महेंद्र को नई जिंदगी मिली है. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से मीना और महेंद्र अलग-अलग वार्ड में भर्ती हैं. एसएनएमसी प्रशासन ने सोमवार को मीना और महेंद्र की मोबाइल से वीडियो कॉल करके बात कराई. जिसमें मीना और महेंद्र ने एक-दूसरे का हालचाल जाना.

पहले एकटक एक दूसरे को निहारा
एसएनएमसी प्रशासन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज महेंद्र होश में आने के बाद से पत्नी मीना को लेकर बेहद चिंतित था. उसने रविवार देर शाम में भी पत्नी से एक बार बात कराने की इच्छा चिकित्सकों से कही. जब सोमवार दोपहर में महेंद्र ने दोबारा पत्नी मीना से बात कराने की कही. जिस पर सोमवार देर शाम किडनी ट्रांसप्लांट के बाद महेंद्र की वीडियो कॉल से मीना से बात कराई. जैसे ही वीडियो कॉल रिसीव हुई तो मीना और महेंद्र पहले एकटक एक दूसरे को देखते रहे. मीना ने महेंद्र से पूछा आप ठीक हैं. जिस पर महेंद्र ने हां में सिर हिलाया. तो मीना का चेहरा खुशी से खिल गया. उसकी आंखों से खुशी के आंसू झलक आए. कहा कि आप जल्द ठीक हो जाओ. आपसे बढकर मेरे लिए कोई अंग नहीं है. दोनों ने एक दूसरे का हाल चाल जाना. करीब दो मिनट तक दोनों ने बातचीत की. महेंद्र ने पिता पप्पू से भी बात की.
मरीज और डोनर ठीक
एसएनएमसी के किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि मरीज महेंद्र की किडनी समेत अन्य जांच कराई तो सभी जांच की रिपोर्ट ठीक आई हैं. अब यूरिन भी बनने लगा है. इसके साथ ही महेंद्र को तरल भोजन भी दिया है. उसे मरीज बैठने भी लगे हैं. अगले दो सप्ताह बाद मरीज महेंद्र को डिस्चार्ज किया जाएगा. डोनर मीना की तबियत भी ठीक है.
