Ebola Scare in India : भारत में कांगो से इबोला ने दस्तक दी है. आगरा आये दो युवक के इबोला वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिससे हेल्थ डिपार्टमेंट में खलबली मची है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Ebola Scare in India : उप्र के आगरा में इबोला की दस्तक (Ebola reaches Agra) से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. कांगो से अपने घर लौटे दो युवक में इबोला वायरस संक्रमण से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है. दोनों की मुम्बई और दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए सैंपल लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट पर मिलने पर तत्काल सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कांगो से लौटे दोनों युवक के घर पहुंची. जहां पर टीम ने दोनों युवक की जांच की. जिसमें दोनों इबोला संक्रमण (Ebola Scare in India) के सामान्य लक्षण से ग्रसित हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने दोनों युवक को उनके परिवार के समेत होम आइसोलेट कर दिया है. इसके साथ ही दोनों युवक और उनके परिवार पर नजर रख रही है.
इबोला वायरस की बात करें तो अभी कांगो में कहर बरपा रहा है. जिससे की वजह से भारत लौटने और आने वाले हर व्यक्ति की एयरपोर्ट पर ही इबोला वायरस की जांच का सैंपल लिया जातास है. आगरा के प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि कांगो से भारत लौटे आगरा के दोनों युवक की दिल्ली और मुम्बई एयरपोर्ट पर इबोला वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया था. 28 अगस्त को कांगो से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे 32 वर्षीय युवक की जांच का सैंपल लिया था. जबकि, दूसरे युवक के 28 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर इबोला वायरस की जांच सैंपल लिया था.

Ebola Scare in India : सामान्य लक्षण अभी आए
प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि सोमवार को मुम्बई और दिल्ली से दोनों युवक के सैंपल की रिपोर्ट आई. जिसमें दोनों ही इबोला वायरस पॉजिटव आए हैं. जिस पर दिल्ली और मुम्बई से दोनों युवक के इबोला वायरस पॉजिटव होने की रिपोर्ट भेजी तो सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों के घर पहुंची. दोनों के स्वास्थ्य की जांच की. जिसमें उन्हें इबोला वायरस के सामान्य लक्षण मिले हैं. इसके बाद दोनों युवक के परिवार के सदस्यों की जांच के लिए सैंपल लिए हैं. दोनों युवकों को उनके परिवार समेत होम आइसोलेट करके दवाएं भी उपलब्ध कराई हैं. जिससे इबोला वायरस का संक्रमण रोका जा सके.
इबोला वायरस के लक्षण
तेज बुखार और ठंड लगना.
- कमजोरी व थकान महसूस होना.
- सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना.
- चिड़चिड़ापन और अधिक बेचैनी होना
- गले में खराश होना.
- उल्टी और दस्त होना.
- पेट में तेज दर्द होना.
- त्वचा पर चकत्ते (रैश) बनना.
- किडनी और लीवर का काम कम करना.
- मसूड़ों और नाक से खून आना.
- आँखों से खून आना.
- उल्टी या मल में खून आना.
- भ्रम की स्थिति बनना.
